फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Didihata in the rain, wet fallen in Ascot

डीडीहाट में बारिश, अस्कोट में ओले गिरे

Fri, 17 Mar 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 17 Mar 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Didihata in the rain, wet fallen in Ascot
मौसम - फोटो : अमर उजाला

जिले में मौसम का मिजाज शुक्रवार को भी खराब रहा। डीडीहाट में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। अस्कोट में करीब 15 मिनट तक हुई ओलावृष्टि से फलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। मुनस्यारी के खलियाटॉप, बेटुलीधार, राजरंभा में शुक्रवार को भी सुबह के समय हिमपात हुआ। मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बादलों की आवाजाही अभी कुछ दिनों तक बनी रहेगी और ऊंची चोटियों पर हिमपात होगा।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय में दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। इस कारण तापमान में गिरावट आ गई। अस्कोट में ओलों की मार से आड़ू, पुलम, खुबानी, आम के फलों को नुकसान पहुंचा है। गेहूं और मसूर की फसल को भी क्षति पहुंची है। इस बीच घाटी वाले इलाकों में भी अभी ठंड का असर बना हुआ है।
विज्ञापन


24 घंटे में कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़-0.0 एमएम
बेड़ीनाग-1.0 एमएम
मुनस्यारी-9.0 एमएम
डीडीहाट-2.0 एमएम
धारचूला-2.0 एमएम

जंगलों में आग का खतरा कम हुआ
मौसम में आए इस परिवर्तन से जंगलों में आग लगने का खतरा फिलहाल कम हो गया है। अधिकांश इलाकों में निम्न और मध्यम स्तर की बारिश होने से वन विभाग को राहत मिलती जा रही है। वन रेंजर दिनेश जोशी ने बताया कि इस समय किसी भी जंगल में आग नहीं लगी है। यदि मौसम ने साथ दिया तो इस बार दावाग्नि का असर कम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed