{"_id":"66f97adad35ee5d4500db8b1","slug":"didihat-munsiyar-road-will-make-access-to-china-border-easier-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-118505-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चीन सीमा तक पहुंच आसान बनाएगी डीडीहाट-मुनस्यारी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चीन सीमा तक पहुंच आसान बनाएगी डीडीहाट-मुनस्यारी सड़क
Sun, 29 Sep 2024 09:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 29 Sep 2024 09:35 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़) । डीडीहाट-मुनस्यारी सड़क निर्माण से चीन सीमा तक पहुंच आसान होगी। इस सड़क के बनने से बरसात में भी मुनस्यारी तहसील मुख्यालय का शेष दुनिया से संपर्क बना रहेगा। इससे सीमांत के लोगों के साथ ही सीमा पर ड्यूटी देने वाले सुरक्षा बलों के जवानों को भी आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
मुनस्यारी के लिए थल और जौलजीबी से दो अलग-अलग मोटर मार्ग हैं। बरसात के मौसम में अक्सर दोनों सड़कें बंद होने से आवागमन ठप हो जाता है। लोगों को पैदल आवागमन करना पड़ता है। कई बार जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित हो जाती है। इसके अलावा भारत-चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकियों में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों को भी काफी परेशानियों से जूझना पड़ता है। पिछले कई वर्षों से थल-मुनस्यारी सड़क पर हरड़िया की पहाड़ी लगातार दरकने से पर्यटन कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। इसका एकमात्र विकल्प डीडीहाट से आदिचौरा- गांधीनगर- मुनस्यारी मोटर मार्ग है।
डीडीहाट से आदिचौरा सीनी चामा होते हुए गांधीनगर मुनस्यारी तक 65 किमी सड़क प्रस्तावित है। इसमें से डीडीहाट आदिचौरा से सीनी चामा तक और मुनस्यारी से गांधीनगर तक सड़क का निर्माण पीएमजीएसवाई ने कर दिया है। 18 किमी सड़क के निर्माण का कार्य घनधूरा रेंज में अत्यधिक पेड़ होने के कारण रुका हुआ है। यदि 18 किमी सड़क कटिंग का कार्य हो जाए तो सीमांत तक पहुंच आसान हो जाएगी। डीडीहाट विकास संघर्ष समिति ने हाल ही में डीडीहाट दौरे पर आए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा के सामने इस सड़क को बनाने की मांग की थी। इस पर उन्होंने शीघ्र सड़क निर्माण का भराेसा दिया है।
विज्ञापन
कोट
डीडीहाट से मुनस्यारी मोटर मार्ग के 18 किमी के बचे हिस्से को अतिशीघ्र बनाने के लिए पीएमजीएसवाई को निर्देशित किया गया है। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार के साथ भी इस सड़क के निर्माण में आने वाले व्यवधान को दूर करने के लिए वार्ता की जाएगी। भारत तिब्बत सीमा में आवागमन सुविधाजनक बनाने के लिए भारत सरकार लगातार काम कर रही है। - अजय टम्टा, सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री।