{"_id":"fb6ba6cd59755eecc8106ea6d9ea3905","slug":"didihat-district-would-then-movement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट जिले के लिए फिर होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट जिले के लिए फिर होगा आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/डीडीहाट
Updated Sun, 13 Sep 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट जिले की मांग को लेकर एक बार फिर से आंदोलन की तैयारी होने लगी है। रविवार को रामलीला मैदान में हुई सर्वदलीय बैठक में कहा गया कि डीडीहाट जिले का गठन तो नहीं हुआ उल्टा इस पुरानी तहसील के कई टुकड़े कर दिए गए हैं। डीडीहाट तहसील को काटकर कनालीछीना, देवलथल और थल तहसील बना दी गई है। यह पुरानी तहसील लगातार पिछड़ रही है। ऐसे में जिले की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
मोहन सिंह मर्तोलिया की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में कहा गया कि डीडीहाट जिले की मांग 1960 से उठ रही है। इस अवधि में जिले के मुद्दे पर कई राजनैतिक दांवपेंच हुए हैं, लेकिन आम जनता की मांग पूरी नहीं हो पाई। तय किया गया कि 28 सितंबर को जिले की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। उसी दिन आंदोलन की रणनीति तय कर दी जाएगी। संयोजक दान सिंह कन्याल ने कहा कि सभी राजनैतिक दलों को अब मतभेद भुलाकर इस मुद्दे पर एक स्वर से आवाज उठानी होगी। इस मौके पर गणेश लाल साह को जिला बनाओ संघर्ष समिति का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया। अब तक संघर्ष समिति के अध्यक्ष रह चुके सभी लोगों को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।