{"_id":"582c90774f1c1b39298fe6eb","slug":"didihat-district-started-the-relay-hunger-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट जिले को लेकर क्रमिक अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट जिले को लेकर क्रमिक अनशन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Wed, 16 Nov 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट जिले की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1962 से जिले की मांग को लेकर आंदोलनरत डीडीहाट के लोगों ने अब जिले के मुद्दे पर निर्णायक लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। गैरसैंण सत्र से पहले सरकार पर दबाव बनाने के लिए क्रमिक अनशन शुरू किया गया है।
विज्ञापन
रामलीला मैदान में जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एक दर्जन से अधिक लोगों ने सरकार से डीडीहाट को जिला बनाने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया हैं। जिला बनाओ संघर्ष समिति के संरक्षक मोहन सिंह मर्तोलिया की अध्यक्षता में दस लोग पहले दिन क्रमिक अनशन पर बैठे। नगर पंचायत अध्यक्ष कवींद्र साही ने सभी को फूल माला पहनाकर अनशन की शुरुआत कराई। व्यापार संघ अध्यक्ष गोविंद लाल साह ने कहा कि मुख्यमंत्री को गैरसैंण सत्र के दौरान ही डीडीहाट को जिला घोषित कर देना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं बृहस्पतिवार को पूरे नगर में जिले की मांग को लेकर जलूस निकालने और मुख्यमंत्री को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया। पहले दिन क्रमिक अनशन में मोहन सिंह मर्तोलिया, मनोज साह, लोकेश भड़, शेर सिंह साही, बलवंत बोरा, करन टोलिया, खुशमन राणा, ललित मेहता और ध्यान सिंह बैठे। उनके समर्थन में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पवन टोलिया, किशोर जंगपांगी, मान सिंह चुफाल, प्रदीप कन्याल, देवेंद्र टोलिया ने धरना दिया।
विज्ञापन