फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dialysis facility will be available at district hospital soon

जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा जल्द मिलेगी

Tue, 02 Jan 2018 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 02 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
Dialysis facility will be available at district hospital soon
अधिकारियों की बैठक लेते वित्त मंत्री प्रकाश पंत - फोटो : अमर उजाला

वित्त, पेयजल, आबकारी मंत्री प्रकाश पंत ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। कहा कि जिला अस्पताल के लिए डायलिसिस केंद्र, आईसीयू और टेली रेडियोलॉजी की मंजूरी शासन ने दे दी है। जल्द ही अस्पताल में ये सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। मंत्री ने बारहमासी सड़क को प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए कहा कि सड़क कटिंग में नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। उन्होंने सड़क चौड़ीकरण का कार्य बरसात से पहले करने के निर्देश दिए। इस सड़क की समीक्षा के लिए अपर मुख्य सचिव को भेजा जा रहा है, जो सड़क का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन


मंत्री ने ट्रामा सेंटर स्थापित करने के लिए पूर्ण औपचारिकताओं के साथ प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। बताया कि महिला अस्पताल के लिए दो डॉक्टरों तैनाती की कार्यवाही चल रही है। मंत्री ने बेस अस्पताल भवन की समीक्षा के दौरान कहा कि 3 करोड़ की धनराशि हाल में अवमुक्त की गई है। शेष धनराशि अगले वित्त वर्ष में जारी की जाएगी। उन्होंने डायलिसिस केंद्र के लिए जमीन चयन करने के निर्देश डीएम और सीएमओ को दिए।
विज्ञापन


आंवलाघाट पेयजल योजना की समीक्षा के दौरान मंत्री ने कहा कि मार्च से इस योजना से पानी दिया जाना है। कहा कि योजना से नगर के सभी टैंकों को जोड़ने के साथ ही नए टैंकों का निर्माण कर लिया जाए। योजना बनने के बाद उपभोक्ताओं को सुबह और शाम दो समय पानी दिया जाए। मंत्री ने सीवरेज योजना के पहले चरण का कार्य शीघ्र पूरा करने के साथ ही दूसरे चरण के कार्य के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश पेयजल निगम के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों नगर में पेयजल संकट के संबंध में हुई चर्चा के दौरान जल संस्थान के महाप्रबंधक डीके मिश्रा ने बताया कि हाई वोल्टेज के कारण घाट योजना के पंप फुंक गए थे। बिजली की कटौती के कारण भी कुछ स्थानों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। वर्तमान में नियमित पानी की सप्लाई हो रही है। गुरना, मटोला के पंप हाउसों में नए पंप लगा दिए गए हैं। मंत्री ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नितिन सिंह गर्खाल को पेयजल आपूर्ति के समय टुल्लू पंप के प्रयोग पर रोक लगाने के निर्देश दिए। बैठक में कई अधिकारी और भाजपा नेता मौजूद थे।


जमतड़ी-हल्दू सड़क की होगी जांच
वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने सड़कों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जमतड़ी-हल्दू मार्ग की कम चौड़ाई और सड़क निर्माण से क्षतिग्रस्त गूल का निर्माण धन जारी होने के बाद भी न होने के मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश डीएम सी रविशंकर को दिए। कहा कि एनकेजी कंपनी ने विभिन्न सड़कों का काम पूरा नहीं किया है। कंपनी का बांड निरस्त करते हुए दोबारा सड़क के टेंडर लगाए जाएं और कंपनी के कार्यों की जांच की जाए। मंत्री ने कनारीपाभें सड़क पर धीमे काम पर रोष जताते हुए उक्त ठेकेदार का बांड निरस्त करने के निर्देश दिए। कहा कि जो भी ठेकेदार निर्धारित समय पर काम नहीं कर रहा है, उसका बांड निरस्त कर दोबारा टेंडर लगाए जाएं। साथ ही ऐसे ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed