फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   dhaulkanda drinking water source protest

Pithoragarh News: धौलकांडा पेयजल स्रोत के ऊपर नई पेयजल योजना बनाने का विरोध

Tue, 28 Feb 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 28 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
dhaulkanda drinking water source protest
पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लाॅक में धौलकांडा के पेयजल स्रोत के ऊपर से नई योजना बनाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। उन्होंने मैथल और ठुमर्याईजर के लिए नई योजना बनाने की मांग की।
विज्ञापन


धौलकांडा में ग्रामीणों की मंगलवार को बैठक हुई। उप प्रधान माया प्रसाद पांडेय ने कहा कि धौलकांडा के लिए पूर्व में नजदीकी स्रोत से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। उससे ऊपर जल निगम ने एक नई योजना प्रस्तावित की है जो गलत है।
विज्ञापन


एक स्रोत के ऊपर से दूसरी योजना बनने से गांव में पेयजल संकट गहरा सकता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में ग्रामीणों का शिष्टमंडल जल्द ही डीएम से मुलाकात करेगा। अगर जबरन पुराने पेयजल स्रोत के ऊपर नया स्रोत बनाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में प्रकाश चंद्र पांडेय, दिगंबर पांडेय, हरीश चंद्र, गोपाल दत्त, बासुदेव पांडेय, मोहन चंद्र पांडेय, लोकमणि, प्रकाश चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed