{"_id":"64fb55207fe3e44e960d5bd7","slug":"dharna-covered-with-an-umbrella-in-the-rain-for-health-facilities-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-4265-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: स्बास्थ्य सुविधाओं के लिए बारिश में छाता ओढ़कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: स्बास्थ्य सुविधाओं के लिए बारिश में छाता ओढ़कर दिया धरना
Fri, 08 Sep 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 08 Sep 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में बारिश में छाता ओढ़कर धरना देते लोग। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए लोग शुक्रवार को 24वें दिन भी डटे रहे। इस दौरान बारिश होने के बावजूद निर्मला देवी, प्रीति देवी, जमुना देवी, गंगा देवी छाता लगाकर बैठी रहीं। आंदोलनकारियों ने मांग पूरी होने तक संघर्ष का संकल्प दोहराया।
संयोजक राजेंद्र बोरा ने सीएचसी में डिजिटल एक्सरे मशीन सहित तीन सूत्री मांग पूरी न होने पर रोष जताया। कहा कि सरकार और क्षेत्रीय विधायक किसी भी तरह आंदोलन को खत्म करना चाह रहे हैं। इसके लिए वह सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर आंदोलनकारियों का उत्पीड़न तक कर रहे हैं। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। दान सिंह देउपा, बलवंत कठायत, रविंद्र बोरा, प्रकाश बोरा, अनिल जोशी, लीला जोशी, संजय देउपा, भगवान टम्टा, माही बोरा आदि ने आंदोलन को समर्थन दिया।