{"_id":"0f1be50da091fa44191f16d980f21ade","slug":"dharmgr-talks-with-the-agitators-in-the-sdm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरमघर में आंदोलनकारियों की एसडीएम से वार्ता विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरमघर में आंदोलनकारियों की एसडीएम से वार्ता विफल
ब्यूरो/अमर उजाला,धरमघर/बेड़ीनाग /पिथौरागढ़
Updated Wed, 02 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
धरमघर में आंदोलनकारियों से वार्ता के लिए पहुंचे धारचूला के एसडीएम एसके पांडे भी लोगों को मना पाने में सफल नहीं हो पाए। उन्होंने आंदोलनकारियों से मांगों के संबंध में वार्ता की। आंदोलनकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक इंटर कॉलेज कार्कीनगर के प्रांतीयकरण समेत अन्य मुद्दों पर लिखित आश्वासन नहीं मिलता तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि सारी मांगें प्रदेश सरकार की स्तर की है। इनकी पूरी सूची वह डीएम को उपलब्ध करा देंगे। शासन को ही विद्यालय के प्रांतीयकरण का फैसला लेना है। बुधवार को भी क्रमिक अनशन जारी रहा, जिसमें युवक मंगल दल खोलागांव के अध्यक्ष हरीश चंद्र भट्ट और उपाध्यक्ष महेश जोशी बैठे। उनके साथ उत्तम सिंह राठौर, मान सिंह राठौर, किशन महर, भगत सिंह कोरंगा, चंद्र सिंह धर्मशक्तू, मोहन चंद्र जोशी, गजेंद्र गनघरिया, गंगा पंचपाल, लीला पंचपाल, मंदोदरी देवी आदि ने धरना दिया। आसपास के सभी गांवों के लोग धरने में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन