फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dharchula's Maneka won gold and silver medal in Khelo India

Pithoragarh News: खेलो इंडिया में धारचूला की मेनका ने जीता गोल्ड और सिल्वर मेडल

Sun, 25 Feb 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 25 Feb 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Dharchula's Maneka won gold and silver medal in Khelo India
मेनका गुंज्याल। संवाद
पिथौरागढ़। भारत सरकार के खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित चौथे खेलो इंडिया के तहत उत्तराखंड की बेटी मेनका गुंज्याल ने गुलमर्ग कश्मीर स्कीइंग पर्वतारोहण स्प्रिंट रेस में गोल्ड मेडल जीता है। इसके अलाा स्की पर्वतारोहण वर्ट रेसिंग 4500 मीटर से अधिक ऊंची पीर पंजाल रेंज सार्क फिंन स्कीइंग डाउन सिल्वर मेडल जीता। उनकी उपलब्धि से जिला सहित प्रदेश में खुशी की लहर व्याप्त है।
विज्ञापन

पर्वतारोहण के क्षेत्र में लगातार अपनी पहचान बना रही विकासखंड धारचूला के गुंजी गांव निवासी मेनका गुंज्याल ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। गुलमर्ग कश्मीर स्कीइंग पर्वतारोहण स्प्रिंट रेस में गोल्ड मेडल और स्की पर्वतारोहण वर्ट रेसिंग 4500 मीटर से अधिक ऊंची पीर पंजाल रेंज में मेनका ने सार्क फिंन स्कीइंग डाउन में सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने बताया कि जनपद आगमन पर मेनका का धारचूला में नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेनका से प्रेरणा लेकर इस क्षेत्र के युवा अपने लक्ष्य को नए क्षेत्रों में लगाने की प्रेरणा के साथ आगे बढ़ें, इसके लिए मेनका का युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम भी जगह-जगह पर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed