फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dharchula-Tawaghat National Highway remained closed for 10 hours due to debris.

Pithoragarh News: मलबा आने से 10 घंटे बंद रहा धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग

Mon, 01 Apr 2024 04:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 01 Apr 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Dharchula-Tawaghat National Highway remained closed for 10 hours due to debris.

विज्ञापन


धारचूला (पिथौरागढ़)। सड़क कटिंग के दौरान भारी मात्रा में मलबा आने से धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 10 घंटे बंद रहा। मार्ग के बार-बार बंद होने से टैक्सी यूनियन में नाराजगी है। यूनियन ने सड़क निर्माण में नियमों की अनदेखी करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।





इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। शनिवार की रात को दोबाट के पास भारी मात्रा में मलबा आने से यातायात ठप हो गया। मलबा हटाने के बाद रविवार सुबह यातायात सुचारु हो सका। जय छिपला केदार टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष केशर सिंह धामी का कहना है कि सड़क निर्माण में नियमों की अनदेखी के कारण स्थानीय लोगों, एनएचपीसी कर्मियों और सुरक्षा बलों के जवानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ऊपर की ओर चट्टानें तो सड़क के नीचे की ओर काली नदी है। ऐसे में लोगों को जान हथेली पर रखकर आवागमन करना पड़ रहा है। धामी ने कहा है कि यदि सड़क कटिंग में नियमों की अनदेखी की गई तो सभी टैक्सी यूनियन कंपनी के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed