फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dharchula Shiv Festival

धारचूला शिव महोत्सव में दिखी लोक संस्कृति की झलक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Dharchula Shiv Festival
धारचूला शिव महोत्सव में उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। शिव महोत्सव मेला कमेटी की ओर से महाशिवरात्रि पर दो दिवसीय शिव महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसमें रं कल्याण संस्था, अनवाल समुदाय और विभिन्न स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे हैं।
विज्ञापन

कलशयात्रा के साथ बृहस्पतिवार को शिव महोत्सव का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि विधायक हरीश धामी ने महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव पौराणिक मान्यताओं और सीमांत की स्थानीय संस्कृति की धरोहर है।
विज्ञापन

इसको प्रत्येक वर्ष और भव्य रूप दिया जाएगा। उन्होंने मेला कमेटी को 21 हजार रुपये की सहयोग राशि देकर शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण का भी आश्वासन दिया। मेला कमेटी अध्यक्ष दीवान सिंह पतियाल ने आयोजन की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नेपाल से रं समाज के चमक तिंकरी के नेतृत्व में तिंकर गांव की महिला-पुरुषों की पारंपरिक वेशभूषा में झांकी आकर्षण का केंद्र रही। व्यास वैली के रौंकांग, नाबी, गुंजी, नपलचु, गर्ब्यांग, बुदी गांव, चौदास घाटी, अनवाल समुदाय के लोगों ने शानदार छोलिया नृत्य के साथ पौराणिक शिव मंदिर तक झांकियां निकालीं।
सभी ने शिव की आराधना की। वीरेंद्र नबियाल, रूप सिंह दानू, नरेश दानू ने संचालन किया। इस दौरान देवकी गर्ब्याल, भागीरथी गर्ब्याल, कुसुम गर्ब्याल, द्रोपदी गर्ब्याल, रुकुम बिष्ट, फल सिंह रौतेला, भूपेंद्र सिंह थापा, प्रद्युम्न गर्ब्याल, नारायण दरियाल, महेंद्र धामी रहे।
पुलिस रहीं मुस्तैद
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीओ ओपी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा। उन्होंने बताया कि महोत्सव में शांति व्यवस्था के लिए कोतवाल प्रभात कुमार के नेतृत्व में पांच दरोगा, चार महिला, 26 कांस्टेबल तैनात किए गए हैं।

झूलापुल खुलने पर नेपाल क्षेत्र के लोगों ने शिव महोत्सव में शिरकत कर खरीदारी भी की। आईवा ग्रुप के हरीश कुटियाल, राम ह्यांकी, ऐश्वर्या, राजू, टेशर आदि सदस्यों ने शिवभक्तों को जलपान करा प्रसाद बांटा। आईवा ग्रुप पिछले पांच सालों से महोत्सव में सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed