फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dharchula's woman died in a jeep-born child

धारचूला की महिला ने जीप में जन्मी मृत बच्ची

Sat, 20 Oct 2018 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 20 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
Dharchula's woman died in a jeep-born child
जिला अस्पताल में भर्ती वैशाली धामी - फोटो : अमर उजाला

प्रसव वेदना से तड़पती धारचूला के स्यांकुरी गांव की वैशाली धामी ने महिला अस्पताल आते वक्त ओगला में मैक्स जीप में ही मृत बच्ची को जन्म दे दिया। जीप में सास कलावती देवी ने सुरक्षित प्रसव कराने की हर संभव कोशिश की, लेकिन मृत बच्ची पैदा होने से उन्हें काफी सदमा लगा। जैसे-तैसे वैशाली को अस्पताल पहुंचाया गया। अब वैशाली की हालत ठीक है।

विज्ञापन


धारचूला से करीब छह किमी दूर स्यांकुरी निवासी वैशाली (20) पत्नी बिंदु सिंह धामी को शुक्रवार से ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन रात में उन्हें लेकर धारचूला पहुंचे। उन्होंने आपातकालीन 108 सेवा को फोन किया। वहां से एंबुलेंस खराब होने का जवाब मिला। इसके बाद परिजनों ने करीब तीन हजार रुपये में मैक्स जीप बुक की। शनिवार तड़के तीन बजे वैशाली को धारचूला से महिला अस्पताल लाया जाने लगा। प्रसव वेदना से तड़पती वैशाली ने ओगला में करीब पांच बजे जीप में ही मृत बच्ची को जन्म दे दिया।
विज्ञापन


तड़पती वैशाली को उसकी सास कलावती देवी ढांढस बंधाते रहीं। बाद में उसे महिला अस्पताल लाया गया। अभी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। वैशाली ने बताया कि पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। पहला बच्चा होने से घर में सब खुश थे। उसने कहा कि क्या पता था कि दुर्भाग्य उनके साथ है। अगर वैशाली को 108 सेवा उपलब्ध हो जाती तो शायद बच्ची को बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारचूला में तैनात 108 और खुशियों की सवारी संचालित हो रही है। शुक्रवार को फामॉसिस्ट अवकाश पर थे। उनके पास भी इस तरह की कोई कॉल नहीं आई। कॉल आने पर आपातकालीन में खुशियों की सवारी से भी ओगला तक मरीज को लाया जा सकता था। वहां से कनालीछीना की एंबुलेंस पिथौरागढ़ अस्पताल तक पहुंचाती। -प्रमोद भट्ट, जिला कोआर्डिनेटर 108

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed