{"_id":"5ab291574f1c1b5a598b5599","slug":"dharchula-s-first-woman-block-chief-took-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला की पहली महिला ब्लॉक प्रमुख ने कार्यभार संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारचूला की पहली महिला ब्लॉक प्रमुख ने कार्यभार संभाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में ब्लाक प्रमुख राधा देवी को शपथ दिलाते उप जिला मजिस्ट्रेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला की पहली महिला ब्लॉक प्रमुख राधा देवी ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उपजिला मजिस्ट्रेट आरके पांडे ने राधा देवी को शपथ दिलाई। इससे पहले उप जिला मजिस्ट्रेट ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया। ब्लॉक प्रमुख पद पर कब्जे से भाजपाइयों में उल्लास है।
विज्ञापन
शपथ के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों और भाजपा नेताओं ने ब्लॉक प्रमुख को फूलमालाओं से लाद दिया। पूर्व क्षेत्र प्रमुख बीडी जोशी, अशोक नबियाल, रुकुम बिष्ट, महेंद्र बुदियाल ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कांग्रेस के कुशासन को ठुकराया है।
विज्ञापन
इस दौरान खंड विकास अधिकारी एलएम जोशी, कनिष्ठ प्रमुख दौलत बिष्ट, भाजपा नेता धन सिंह धामी, जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश गर्ब्याल, ओम कापड़ी, हरीश धामी, विजय गर्ब्याल, रूप सिंह धामी आदि मौजूद थे। उपजिला मजिस्ट्रेट पांडे ने बताया कि हालांकि, चुनाव परिणाम की घोषणा बृहस्पतिवार को होनी थी, लेकिन निर्विरोध निर्वाचन होने के चलते एक दिन पहले ही राधा देवी को कार्यभार सौंप दिया गया।
विज्ञापन
जब रुकुम ने राधा को माला पहनाई
ब्लॉक प्रमुख पद के प्रबल दावेदार रुकुम सिंह बिष्ट ने नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अपनी पत्नी राधा देवी का माल्यार्पण किया, तो विकासखंड सभागार ठहाकों से गूंज उठा। वर्ष 2014 के ब्लॉक प्रमुख चुनाव में मिली अप्रत्याशित हार के बाद रुकुम सिंह के राजयोग को लेकर सभागार में चर्चा होती रही। रुकुम सिंह ने कहा कि धारचूला ब्लॉक प्रमुख पद पर मातृ शक्ति को चुनकर उन्होंने महिला समाज का सम्मान करने का प्रयास किया है।