{"_id":"587512f44f1c1b577fba8e12","slug":"dharchula-no-electricity-in-the-30-polling-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला के 30 मतदान केंद्रों में बिजली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारचूला के 30 मतदान केंद्रों में बिजली नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 10 Jan 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
मतदान केंद्रों में बिजली नहीं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला विधानसभा क्षेत्र के 30 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां बिजली कनेक्शन नहीं है। इन केंद्रों पर 15 फरवरी को होने वाले मतदान के दिन रोशनी के लिए सोलर लालटेन, मोमबत्ती का इंतजाम करना पड़ेगा। इसी तरह धारचूला विधानसभा क्षेत्र के नौ मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां पर पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। पोलिंग पार्टी को काफी दूर से पानी का इंतजाम करना होगा।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन कार्यालय ने धारचूला विधानसभा क्षेत्र के ऐसे मतदान केंद्रों की सूची तैयार की है, जहां बिजली और पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। जिन मतदान केंद्रों में बिजली कनेक्शन नहीं है, उनमें पातो, बुई, क्वीरीजिमिया, बोना, नामिक, खोयम, तल्लाभैंसकोट, पंद्रपाला, बोरागांव, कोट्यूरा, नापड़, खतेड़ा, सुमदुम, बोंगलिंग, गालागाड़, बुनडुंग, पांगला, तांकुल, सिर्खा, रूंग, सिर्दांग, कुरीला, सोसा, जयकोट, पांगू, छलमाछिलासू, हिमखोला, सुआ, खिम और खेला शामिल हैं।
विज्ञापन
जिन मतदान केंद्रों में पेयजल की सुविधा नहीं है, उनमें क्वीटी, कोट्यूरा, गालागाड़, जयकोट, खेला, बरम, खातपोली, रांथी, सेलमा शामिल हैं। यह सभी मतदान केंद्र प्राथमिक स्कूलों में स्थित हैं। हाल ही में जिला निर्वाचन कार्यालय ने राजस्व पुलिस और ग्राम पंचायत अधिकारियों के माध्यम से मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का सर्वे कराया था, इस सर्वे के बाद उपलब्ध सुविधाओं की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को दे दी है। 15 फरवरी को होने वाले मतदान तक इन मतदान केंद्रों में बिजली और पानी की व्यवस्था करा पाना संभव नहीं होगा। ऐसे में प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ेगी। पिछले चुनाव के समय भी इन मतदान केंद्रों में यही समस्या बनी थी। पांच साल बीतने के बाद भी इन कमियों को दूर नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन