{"_id":"a0c6cc937b52668afc984a9a1561df40","slug":"dharchula-helicopter-service-from-continuing-to-gunji-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला से गुंजी तक हेलीकॉप्टर सेवा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारचूला से गुंजी तक हेलीकॉप्टर सेवा जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 04 Oct 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला से गुंजी तक रविवार को हेलीकाप्टर ने दो बार उड़ान भरी। अभी गुंजी में 40 लोग हेलीकॉप्टर के इंतजार में बैठे हैं। यह लोग पिछले दिनों बडानी पूजा में भाग लेने के लिए अपने गांवों में गए थे। अब उनको लौटने के लिए भी हेलीकॉप्टर का ही इंतजार करना पड़ रहा है। प्रशासन ने तय किया है कि जब तक गुंजी से सभी लोग वापस नहीं आ जाते तब तक हेलीकॉप्टर सेवा जारी रखी जाएगी।
एसडीएम पारितोष वर्मा ने बताया कि हेलीकॉप्टर सेवा लोगों की सुविधा के लिए ही शुरू की गई है। गुंजी और गर्ब्यांग तक दुर्गम रास्तों से आवागमन में लोगों की दिक्कतों को देखते हुए सरकार ने सेवा शुरू की है। बीमार और बुजुर्गों को सेवा में वरीयता दी जा रही है। आज भी हेलीकॉप्टर ने दो बार गुंजी तक उड़ान भरी और 12 लोगों को धारचूला पहुंचाया। इस समय मौसम सामान्य होने से हेलीकॉप्टर सेवा के संचालन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आ रही है। इधर, सूत्रों का कहना है कि गुंजी से सभी लोगों को लाने के बाद हेलीकॉप्टर सेवा इस सीजन के लिए बंद हो जाएगी। अगले साल जून में फिर से सेवा शुरू होगी। धारचूला से गुंजी तक एक व्यक्ति से एक ओर किराया 2500 रुपये लिया जाता है। धारचूला से गुंजी पहुंचने में हेलीकाप्टर को मात्र 12 मिनट लगते हैं। यदि कोई व्यक्ति धारचूला से गुंजी के लिए पैदल निकले तो उसे तीन दिन क सफर तय करना पड़ेगा। इस बार हेलीकॉप्टर सेवा का लोगों ने खूब लाभ उठाया।