फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dharana in Munsyari

Pithoragarh News: कांग्रेसियों का एसडीएम कार्यालय में धरना

Fri, 21 Apr 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 21 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dharana in Munsyari
मुनस्यारी एसडीएम कार्यालय में धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। तहसील में एसडीएम और तहसीलदार का रिक्त पद भरने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह टोलिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में एकत्र हुए। यहां उन्होंने नारे भी लगाए। कहा कि मुनस्यारी तहसील में एसडीएम और तहसीलदार का पद रिक्त है। इस कारण प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ जनहित के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को अपने कामों के लिए परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

चीन सीमा से लगी तहसील में महत्वपूर्ण अधिकारियों के पद रिक्त होना ठीक नहीं। इस दौरान ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ईश्वर कोरंगा, क्षेत्र पंचायत सदस्य केदार राम, योगेश भाकुनी, सेवादल जिलाध्यक्ष सुंदर जोहरी, मल्ला जोहार समिति अध्यक्ष श्रीराम धर्मशक्तू, नाथौ राम, त्रिलोक भाकुनी, नंदन टोलिया, दान सिंह बगरी, विधायक प्रतिनिधि हीरा चिराल, जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस विक्रम दानू, कृष्णा थपरियाल, कल्याण राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
फोटो विवरण-21पीटीएच18 पी- मुनस्यारी एसडीएम कार्यालय में धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed