फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dhanajatra Dhan in Manas Academy

मानस एकेडमी में रही हिलजात्रा की धूम

Mon, 18 Jun 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़ Updated Mon, 18 Jun 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
Dhanajatra Dhan in Manas Academy
पिथौरागढ़ मानस एकेडमी के वार्षिकोत्सव में हिलजात्रा का मंचन करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
 जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने परंपरागत कुमाऊंनी रीति-रिवाजों, त्योहार और पर्वों की जीवंत प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान हाईस्कूल और इंटर में टॉपर रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही खेल के क्षेत्र में अव्वल रहे छात्रों को भी सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बोस हाउस को शील्ड दी गई।  
विज्ञापन


वार्षिकोत्सव में भारतीय प्रशासनिक बैच 2018 की 39वीं रैंकर और उत्तराखंड टॉपर अपूर्वा पांडेय बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से लक्ष्य तय कर जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। अच्छी पैरेंटिंग और विद्यार्थी की संकल्पबद्धता सफलता का मूलमंत्र है। बच्चों ने पाश्चात्य नृत्य, संगीत से परे रहकर कुमाऊंनी परंपरागत रीति-रिवाजों, त्योहार, पर्वों को चैत्र मास से प्रारंभ कर पूरे बारह महीनों के कार्यक्रमों को पुष्पिका के रूप में प्रदर्शन कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


बच्चों ने चैतोल, हिलजात्रा, बग्वाल, भरत-मिलाप, होली का मनमोहक मंचन किया। विशिष्ट अतिथि प्रो. आरसी पांडेय ने विद्यालय के अकादमिक और बहुआयामी प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में इंटर में शत प्रतिशत परीक्षाफल देने शिक्षकों जगदीश पांडेय, सुनीता रावत और प्रकाश चंद को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी चौहान, तनुजा बोहरा, आदेश कुमार ने किया। इस मौके पर दिल्ली से आए वरिष्ठ वैैैज्ञानिक डॉ. डीके पांडेय, स्वामी गुरुकुलानंद सरस्वती, गजेंद्र सिंह बोहरा, मानस विहार की प्रधानाचार्या मीनू भट्ट, सिटी कैंपस की ममता पंत, केसी पांडेय, मीना पांडेय, स्वामी नित्यबोधानंद, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, प्रो. परमानंद चौबे, संतोष लाल शाह, भाष्कर कर्नाटक, इंग्रिड, केसी कसनियाल, जेएस धामी, पूरन चंद्र जोशी, गोविंदी कोरंगा, प्रमोद कुमार पांडेय, जया पंत, दिनेश चंद्र पंत आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन



अपूर्वा को दिया प्राइड ऑफ उत्तराखंड
पिथौरागढ़। विद्यालय के वार्षिकोत्सव के अवसर पर मानस एकेडमी मैनेजमेंट सोसायटी, पीटीए और शहर के शिक्षाविदों ने अपूर्वा पांडेय की आईएएस में 39वीं रैंक आने एवं उत्तराखंड में टॉप करने पर उन्हें प्राइड ऑफ उत्तराखंड सम्मान दिया गया। इस पर अपूर्वा ने कहा कि वह उत्तराखंड में विकास के लिए नई सोच के साथ कार्य कर जनमानस की आशाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी।  ब्यूरो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed