धारचूला में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर सुबह से ही खासी गहमागहमी रही। भाजपा उम्मीदवार धन सिंह धामी ने 26 मतों से जीत दर्ज की।
बुधवार सुबह 10 बजे से क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान के लिए पहुंचने लगे। 40 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से भाजपा प्रत्याशी धन सिंह धामी को 33 मत मिले, जबकि कांग्रेस के डूंगर सिंह दानू को महज सात मतों पर संतोष करना पड़ा। ज्येष्ठ प्रमुख में बलुवाकोट के बीडीसी सदस्य भूपेंद्र सिंह धामी को 24 मत मिले।
इस पद पर दूसरे प्रत्याशी दीपक जोशी को 16 वोट पड़े। कनिष्ठ प्रमुख में भूपाल बहादुर निर्विरोध चुने गए। जीत के बाद उत्साहित कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाला। इस मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। धारचूला में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में पहली बार भाजपा को सफलता मिली है। यहां पर लंबे समय तक कांग्रेस ही काबिज रही।

धारचूला में नव निर्वाचित प्रमुख धन सिंह धामी।- फोटो : PITHORAGARH