{"_id":"5defce6e8ebc3e87ee3ba8c8","slug":"dhan-singh-of-pangarpani-clashed-with-a-bear-pithoragarh-news-hld3650329104","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान बचाने को भालू से भिड़ गए पांगरपानी के धन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान बचाने को भालू से भिड़ गए पांगरपानी के धन सिंह
विज्ञापन
धन सिंह, भालू के हमले में घायल।
- फोटो : PITHORAGARH
खेत में काम करते वक्त पांगरपानी के 55 वर्षीय धनसिंह पर भालू ने हमला कर दिया। धन सिंह ने भी हिम्मत नहीं हारी और भालू से भिड़ गए। करीब दो मिनट तक दोनों में संघर्ष हुआ। लोगों के हल्ला मचाने पर भालू जंगल की तरफ भाग गया। भालू के हमले में धन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
मंगलवार सुबह पांगरपानी (बजेता) निवासी धन सिंह खेत में काम कर रहे थे। सुबह करीब 8 बजे झाड़ियों में छिपे भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू ने बुजुर्ग को जमीन पर गिरा दिया और बुरी तरह नोचने लगा। बुजुर्ग ने भी हार नहीं मानी और भालू से संघर्ष करने लगे। बुजुर्ग के शोर से गांव के अन्य लोगों ने भी हल्ला शुरू कर दिया। होहल्ला सुनकर भालू जंगल की ओर भाग गया। गांव के लोग गंभीर रूप से घायल धन सिंह को गौचर (थल) अस्पताल लेकर आए।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुजुर्ग को 108 वाहन से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बुजुर्ग के हाथ, सिर और शरीर के विभिन्न हिस्सों में गहरे जख्म हो गए हैं। डॉक्टर ने बुजुर्ग की हालत खतरे से बाहर बताई है। गांव के लोगों ने बताया कि गांव की सरहद पर अक्सर भालू दिखाई देते हैं। गांव के लोगों ने वन विभाग से भालुओं को पकड़ने की मांग की है। लोगों ने प्रभावित व्यक्ति के इलाज के लिए आर्थिक मदद करने की मांग भी वन विभाग से की है।