फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dhamikudha Munsyari-off route 130 days

मुनस्यारी-धामीकूड़ा मार्ग 130 दिनों से बंद

Fri, 23 Sep 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Fri, 23 Sep 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Dhamikudha Munsyari-off route 130 days
मार्ग बंद - फोटो : अमर उजाला

वर्षाकाल में बंद पड़ी सड़कों को तत्काल खोलने संबंधी आदेश का कम से कम मुनस्यारी तहसील में कोई असर नहीं दिख रहा है। यहां मुनस्यारी-धामीकूड़ा मार्ग 130 दिनों से बंद है, इस कारण गांव के लोगों को मुनस्यारी बाजार आने के लिए छह किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ रहा है। रोड पर कम से कम दस स्थानों पर मलबा पटा है और कई स्थानों पर सड़क की दीवारें धंस गई हैं। गांव के लोग उत्पादित सब्जी और दूध बाजार नहीं ला पा रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या मरीजों को अस्पताल लाने में हो रही है।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान शांति देवी ने बताया कि लोनिवि के अधिकारियों से कई बार सड़क खोलने का आग्रह किया गया, लेकिन अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि अब विभाग के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने मामले की जानकारी एसडीएम और डीएम को भी दे दी है। इधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी का कहना है कि आपदा मद से धनराशि मिलते ही रोड की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


डीडीहाट क्षेत्र की सड़कों को सुधार दो
पिथौरागढ़। डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कों की खराब हालत से परेशान महिलाओं और स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को सीडीओ आशीष चौहान को ज्ञापन दिया। मांग की कि तत्काल इन सड़कों की दशा सुधारी जाए। कांग्रेस नेत्री रेवती जोशी के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि सड़कों की हालत सुधारने में संबंधित विभाग रुचि नहीं ले रहे हैं। ज्ञापन में रसैपाटा से तुलानी तक सड़क पर डामर करने, अलगड़ा रोड का सुधारीकरण, तल्लाबगड़ रोड की मरम्मत, कठपतिया रोड को वाहन चलने लायक बनाने, भटेड़ी रोड की मरम्मत करने जैसी मांग की गई। इसके अलावा भटेड़ी में पेयजल लाइन बिछाने, सूनी में टूटी पेयजल लाइन की मरम्मत करने, जीआईसी तीतरी में शिक्षकों की नियुक्ति करने और बांकू, बर्नाऐरी, जौरासी रोड को वाहनों के चलने लायक बनाने की मांग की गई। सीडीओ ने आश्वासन दिया कि वह संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देश दे रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में प्रिया जोशी, मेहर अंजुम, रोशन जहां, अफसाना, हेमा पांडे, दीपा, रीना खड़ायत, कविता गोबाड़ी आदि थे। कांग्रेस नेत्री रेवती जोशी ने कहा कि यदि एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो फिर से वह जिला मुख्यालय आकर अधिकारियों से जवाब मांगेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed