फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Devotees became emotional after hearing about Ram's exile

Pithoragarh News: राम वनवास का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

Tue, 27 Jun 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 27 Jun 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Devotees became emotional after hearing about Ram's exile
गंगोलीहाट में कथा के बाद प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मां छिमाल देवी मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के सातवें दिन शास्त्री किशोर जोशी ने कथा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जो भगवान राम के आदर्शों पर चलेगा, उसी का उद्धार संभव है। कहा कि प्रभु राम की परंपरा पर हम सभी को गौरव की अनुभूति होती है। बताया कि कैकई ने राजा दशरथ से दो वरदान मांगे जिसमें राम को बनवास और भरत को राजगद्दी देना प्रमुख था। बताया कि अधर्म के विनाश के लिए प्रभु राम के संकल्प को पूरा करने में माता कैकई का अतुलनीय योगदान रहा। उन्होंने राम वनवास का प्रसंग भी सुनाया। कहा कि वन को चले अवध के राम, अपनी अवधपुरी को करके बारंबार प्रणाम, राम लखन सिय वन को चले हैं छोड़, अयोध्या धाम वन को चले अवध के राम से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। दस दिनों तक चलने वाली भागवत कथा में रोज हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु करते हैं प्रसाद ग्रहण
गंगोलीहाट। मां छिमाल देवी मंदिर हाट में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा में शाम 6 बजे आरती के बाद रोज हजारों लोग महाभोज का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। महाभोज तैयार करने में अनेक गांव के 4 दर्जन से अधिक भक्त अपनी सेवा दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed