{"_id":"6474df4be34f8d30e8062489","slug":"devotees-are-coming-to-visit-kailashvasi-pithoragarh-news-c-8-1-154083-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कैलाशवासी के दर्शन को खिंचे चले आ रहे हैं भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कैलाशवासी के दर्शन को खिंचे चले आ रहे हैं भक्त
Mon, 29 May 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 29 May 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ टीआरसी में यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र की जानकारी देते दिनेश गुरुरानी। संवाद
पिथौरागढ़। भगवान भोलेनाथ के दर्शन की इच्छा यात्रियों को सीमांत क्षेत्र में खींच ला रही है। भोले की नगरी का आकर्षण ही ऐसा है कि भक्त जान जोखिम में डालकर आदि कैलाश पहुंच रहे हैं। वर्तमान में 300 से अधिक यात्री दर्शन की इच्छा कर उच्च हिमालयी क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं।
कैलाश मानसरोवर की यात्रा बंद होने के बाद आदि कैलाश के दर्शन को जाने वाले यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। देश के विभिन्न राज्यों से लोग आदि कैलाश, पार्वती कुंड, ओम पर्वत के दर्शन को पहुंच रहे हैं। इनमें सर्वाधिक संख्या गुजरात और राजस्थान से आने वाले यात्रियों की हैं। धारचूला में यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है और इनर लाइन पास दिए जा रहे हैं। एलागाड़, गर्बाधार, नजंग, लखनपुर में खराब सड़क के बाद भी यात्रियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।
केएमवीएन और निजी टूर ऑपरेटर के माध्यम से यात्री भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर रोमांचित हो रहे हैं। केएमवीएन के यात्राधिकारी धन सिंह बिष्ट ने बताया कि वर्तमान में गुंजी, नाभी, नपलच्यू और बूंदी में कैंप के साथ ही होम स्टे भी यात्रियों से भरे हुए हैं। धारचूला में जगह की कमी के चलते यात्रियों को नारायण आश्रम के भी दर्शन कराए जा रहे हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम साफ रहने से यात्रियों को ओम पर्वत और आदि कैलाश पर्वत के अच्छी तरह दर्शन हो रहे हैं। अगले वर्ष से सड़क के बेहतर हो जाने से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आदि कैलाश पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
आठवें दल के यात्रियों ने किए आदि कैलाश के दर्शन
पिथौरागढ़। केएमवीएन की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा के आठवें दल के 11 यात्री सुबह छह बजे गुंजी से रवाना हुए। दोपहर में यात्रियों ने आदि कैलाश, पार्वती कुंड के दर्शन किए। यात्री रात्रि विश्राम बूंदी पड़ाव में करेंगे। यात्राधिकारी धन सिंह बिष्ट ने बताया कि नौवें दल के सात यात्रियों का धारचूला पहुंचने के बाद मेडिकल कराया गया। यात्री मंगलवार को गुंजी रवाना होंगे।
यात्रियों को कालापानी में लगाने के लिए दिए पौधे
पिथौरागढ़। केएमवीएन के नौवें दल के यात्रियों का पर्यटक आवास गृह में स्वागत किया गया। प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में यात्रियों ने शहीद स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को नमन किया। बाद में शंख-ध्वनि के साथ पूजा-अर्चना कर यात्रियों को हिमालय बचाओ की शपथ दिलाई गई। रेंजर आरपी जोशी ने उच्च हिमालयी क्षेत्र में पाए जाने वाले पौधों के बारे में जानकारी दी। प्रभागीय वनाधिकारी वन वर्द्धनिक बलवंत सिंह शाही ने कालापानी मंदिर परिसर में लगाने के लिए पौधे दिए।