फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Devlopment And construction in Pithauragarh

लुंठ्यूड़ा में 4.39 करोड़ की लागत से होगा बहुउद्देश्यीय मैदान का निर्माण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Devlopment And construction in Pithauragarh
राजेंद्र सिंह रावत, पालिकाध्यक्ष पिथौरागढ़। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ शहर के लुंठ्यूड़ा में 4.39 करोड़ की लागत से बहुउद्देश्यीय मैदान का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए एक करोड़ रुपये की राशि शासन से अवमुक्त हो चुकी है। इसके अलावा चंडाक में जल संचय और जल क्रीड़ा के लिए बन रही मिनी झील के लिए भी एक करोड़ की राशि अवमुक्त हुई है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि लुंठ्यूड़ा में बहुउद्देश्यीय मैदान का निर्माण किया जाना है। 439 लाख की लागत से बनने वाले इस मैदान के लिए एक करोड़ की राशि अवमुक्त हो चुकी है। मैदान के बनने से खेलकूद के साथ ही तमाम तरह के आयोजन किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि चंडाक में जल क्रीड़ा के लिए बन रही 332.84 लाख की लागत की मिनी झील के लिए भी एक करोड़ रुपये मिले हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप बहुमंजिला कार पार्किंग का निर्माण भी स्वीकृत हो गया है। पहले चरण में 71.78 लाख के सापेक्ष 45.21 लाख की राशि अवमुक्त हो गई है। नगरपालिका की ओर से पिथौरागढ़ में आधुनिक शौचालय का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए 43.35 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के बाद 17.34 लाख की रकम प्राप्त हो चुकी है और निविदा आमंत्रण की कार्यवाही चल रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार चार स्वागत द्वार का निर्माण किया जाना है। इसके लिए आगणन तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पार्किंग स्थलों के निर्माण के लिए शासन को भेजे प्रस्ताव
पिथौरागढ़। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने बताया कि पांडेगांव पुल के निकट बजेटी सड़क में पार्किंग के लिए 24.99 लाख का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें 60 वाहनों के पार्किंग की क्षमता होगी। चंद्रभागा मोक्षधाम के निकट पार्किंग के लिए 24.99 लाख का प्रस्ताव बनाया गया है। यहां पर 50 वाहनों की क्षमता की पार्किंग बनाई जाएगी। कृष्णापुरी वार्ड में बमननौला के सामने 40 वाहन क्षमता वाली पार्किंग के लिए 25 लाख का आगणन शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed