फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Development of the city with overall thinking: Rawat

समग्र सोच के साथ होगा नगर का विकास : रावत

Sun, 02 Dec 2018 10:37 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Sun, 02 Dec 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
Development of the city with overall thinking: Rawat
पिथौरागढ़ में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पालिकाध्यक्ष और सभासद। - फोटो : अमर उजाला
 नगर पालिकाध्यक्ष और सभी 20 वार्डों के सभासदों को ढोल-नगाड़ों के बीच शपथ दिलाई गई। शपथ के बाद नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने सबको साथ लेकर नगर के विकास का हर संभव भरोसा दिलाया। इस दौरान सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उप जिलाधिकारी एसके पांडेय ने पहले पालिकाध्यक्ष रावत को शपथ दिलाई। इसके बाद सभासदों को शपथ दिलाई गई। बाद में आयोजित सभा में रावत ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। खराब रास्तों के साथ ही पथ प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, पेयजल की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने नगर को साफ और स्वच्छ बनाने और इसे पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए बुद्धिजीवी और जागरूक लोगों से भी सुझाव आमंत्रित किए। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने पिथौरागढ़ को स्मार्ट सिटी के रूप में आगे बढ़ाने के लिए कार्य करने का अनुरोध किया। जीजीआईसी की छात्राओं ने स्वागत गीत पेश किए। मोहन चंद्र पंत, दामोदर भट्ट, सुरेश जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, महेंद्र लुंठी, पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा, किरन मालदार, सभासद बसंत कुमार, नीरज कुमार, राधिका लुंठी, सरस्वती मखौलिया, राधा सूंठा, भावना नगरकोटी, दीपा राणा, विजेंद्र महर, कमल पांडे, दिनेश सौन, पवन माहरा, किशन खड़ायत, ललित मोहन, रविंद्र बिष्ट, अनिल माहरा, अनिल जोशी, महेश चंद्र पांडेय, पालिका के ईओ दीपक कुमार, उमेश अवस्थी, एनबी पांडेय समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed