फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dev Singh Maidan will be beautified with Rs. 4.89 crores

Pithoragarh News: 4.89 करोड़ से होगा देव सिंह मैदान का सौंदर्यीकरण

Tue, 27 Feb 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 27 Feb 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Dev Singh Maidan will be beautified with Rs. 4.89 crores
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय स्थित देव सिंह मैदान का 4.89 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए शासन ने एक करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। इस धनराशि का उपयोग 31 मार्च तक करते हुए उपयोगिता प्रमाणपत्र शासन को देना होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहरी विकास विभाग के तहत देव सिंह मैदान के सौंदर्यीकरण की घोषणा की थी। मैदान में विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। पालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने बताया कि उक्त धनराशि से मैदान का समतलीकरण किया जाएगा। इसके अलावा दर्शक दीर्घा को ठीक किया जाएगा। बच्चों के खेलने के लिए सुविधाएं जुटाई जाएंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग कक्ष बनाया जाएगा। बरसात के सीजन में मैदान में एकत्र होने वाले पानी की निकासी के लिए नाली बनाई जाएगी। मैदान से कंकड़, पत्थरों को भी हटाया जाएगा। मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने भी काफी प्रयास किए थे। धनराशि स्वीकृत होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed