फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Despite the rain the water crisis

बारिश के बावजूद पेयजल संकट जारी

Sun, 26 Jun 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग Updated Sun, 26 Jun 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Despite the rain the water crisis
वाहनों से पानी का वितरण करते जलसंस्थान के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

पूरे इलाके में झमाझम बारिश होने, स्रोतों का जलस्तर बढ़ने के बावजूद नगर में पेयजल की किल्लत दूर नहीं हुई है। अब भी लोग टैंकर के आने के इंतजार में खड़े रहते हैं। बताया गया कि गोरघटिया पंपिंग योजना से पानी लिफ्ट करने के लिए लगाया गया विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक गया है। इस कारण पंपिंग के लिए बिजली नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन


यह पहला मौका है जब जल संस्थान को मानसून की बारिश शुरू होने के बाद भी टैंकरों से पानी की सप्लाई करनी पड़ रही है। बारिश के बाद हैंडपंपों में पानी का स्तर बढ़ने से थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन हैंडपंप का पानी पूरे नगर की समस्या हल नहीं कर सकते। जब तक नलों में पर्याप्त पानी नहीं आ जाता, संकट बना रहेगा। जल संस्थान के जेई गजेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली के संकट के कारण पेयजल सप्लाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर फुंक जाने से समस्या ज्यादा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिनों तक टैंकरों से पानी का वितरण जारी रखा जाएगा। नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed