{"_id":"5accee454f1c1b463d8b462b","slug":"demonstration-of-various-organizations-in-protest-of-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण के विरोध में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण के विरोध में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में आरक्षण को लेकर धरना देते कई संगठनों के लोग
- फोटो : अमर उजाला
आरक्षण के विरोध में आहूत बंद बेअसर रहा। हालांकि विभिन्न संगठनों के लोग आरक्षण के विरोध में एकजुट हुए और प्रदर्शन किया। इस दौरान रैली निकालने की कोशिश में प्रदर्शनकारियों की पुलिस से नोकझोंक हुई। संगठनों ने आरक्षण के विरोध में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
मंगलवार को आरक्षण के विरोध में बनाई गई विभिन्न संगठनों की संयोजक समिति के बैनर तले लोग रामलीला मैदान में एकत्र हुए। उन्होंने एससी-एसटी एक्ट पर अदालत के फैसले का स्वागत किया और इसके साथ ही आरक्षण को रद्द करने की मांग उठाई। आरक्षण के विरोध में उन्होंने प्रदर्शन भी किया। इनकी योजना मैदान से कलक्ट्रेट तक रैली निकालने की थी, लेकिन प्रशासन ने धारा-144 का हवाला देते हुए रैली की अनुमति नहीं दी। इस पर लोग भड़क उठे और प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने लगे। इस बीच रैली निकालने की कोशिश में पुलिस और लोगों के बीच नोकझोंक हुई, लेकिन प्रशासन के सख्त रुख के आगे प्रदर्शनकारियों की एक न चली।
विज्ञापन
इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मैदान में सभा की और जाति के आधार पर आरक्षण को खत्म करने की मांग उठाई। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा। इस दौरान बीडी नियोलिया, दिनेश गुरुरानी, कैलाश पंत, उम्मेद सिंह बिष्ट, किशन चंद, एमसी जोशी, योगेश जोशी, लोकेश कन्याल आदि थे। इधर, आरक्षण के विरोध में रोबिन किसान क्लब के अनिल चंद एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भी रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया और डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन