फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demonstration of taxi operators troubled by challan

Pithoragarh News: चालान से परेशान टैक्सी संचालकों का प्रदर्शन

Tue, 23 Jan 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 23 Jan 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of taxi operators troubled by challan
धारचूला (पिथौरागढ़)। पुलिस की ओर टैक्सियों के लगातार किए जा रहे चालान से आक्रोशित वाहन स्वामी और चालकों ने छिपलाकेदार टैक्सी यूनियन के आह्वान पर एलागाड़ के पास प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

यूनियन के उपाध्यक्ष केवल धामी के नेतृत्व में मंगलवार को टैक्सी स्वामी और चालक एलागाड़ के पास एकत्र हुए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। टैक्सी का संचालन बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान धरम सिंह बड़ाल ने कहा कि बेवजह चालान काटकर चालकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। मुश्किल हालात में जीवन यापन करने वाले चालक और वाहन स्वामियों को रोजमर्रा की जरूरत को पूरा करने के साथ ही बैंक की किस्त तक देना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

टैक्सी संचालक अरविंद सेलवान ने कहा कि पुलिस ने पार्किंग के जिस स्थान को तय किया है वहां वाहनों की आवाजाही के दौरान भारी जाम लग रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में व्यावहारिकता को न समझते हुए पुलिस चालान काटकर बेवजह चालकों को परेशान कर रही है। यूनियन के उपाध्यक्ष केवल धामी ने कहा कि मनमानी करने वाले पुलिस अधिकारी पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान हरीश गुंज्याल, कुंदन कार्की, धर्मेंद्र कुमार, राहुल वर्मा, सोबन, वीरेंद्र, धीरेंद्र, दिनेश, समेत कई चालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आंदोलन को मिला व्यापक समर्थन
धारचूला। छिपलाकेदार टैक्सी यूनियन के आह्वान पर व्यास, महाकाली और देवभूमि टैक्सी यूनियन ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। इससे पिथौरागढ़-धारचूला, हल्द्वानी और टनकपुर मार्ग के साथ ही दारमा, चौदास, व्यास घाटी के सहित कई गांव के सैकड़ों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। संवाद



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed