{"_id":"657897bce577966bec0460ec","slug":"demonstration-of-taxi-operators-against-the-order-to-remove-luggage-carrier-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-7913-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सामान कैरियर हटाने के आदेश के खिलाफ टैक्सी संचालकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सामान कैरियर हटाने के आदेश के खिलाफ टैक्सी संचालकों का प्रदर्शन
Tue, 12 Dec 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 12 Dec 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। व्यावसायिक वाहनों की छत पर लगे सामान कैरियर हटाने से गुस्साए टैक्सी ऑनर्स वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े टैक्सी संचालकों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने परिवहन विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।
टैक्सी संचालकों ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि पर्वतीय क्षेत्र में यात्रियों के पास कम से कम दो बैग रहते हैं। इसको देखते हुए वर्ष 2003-04 में तत्कालीन परिवहन मंत्री ने शासनादेश जारी कर कैरियर को मानकों के अनुरूप लगाने को कहा था। अब परिवहन विभाग उच्च न्यायालय के हवाले से वाहनों से सामान कैरियर हटाने का दबाव बना रहा है।
इसके अलावा टैक्सी संचालकों ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उनके वाहनों को अधिग्रहीत करने के लिए विवश न किया जाए। उन्होंने वीआईपी ड्यूटी में अधिग्रहीत लंबित वाहनों का भुगतान जल्द कराने की मांग की। उन्होंने डीएम से वाहनों के चालान की प्रक्रिया रोकने की मांग भी उठाई। ऐसा नहीं किए जाने पर टैक्सी वाहनों का संचालन पूर्ण रूप से बंद करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में यूनियन के अध्यक्ष नवल किशोर, गणेश जंग, मही सौन, प्रेम सौन, कैलाश पांडे, मुकेश कुमार, राजेश धामी आदि मौजूद रहे। संवाद