{"_id":"5a78906f4f1c1b2d068b4cf7","slug":"demonstration-of-mnrega-technicians","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा के तकनीशियनों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा के तकनीशियनों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूूूूराे पिथौरागढ़।
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
मानदेय की मांग को लेकर पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते मनरेगा तकनीशियन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा में जून 2017 में नियुक्त किए गए तकनीशियनों को अब तक मानदेय नहीं मिला है। शासन ने सभी विकासखंडों में तकनीशियनों की तैनाती की है। आठ माह से मानदेय न मिलने से आक्रोशित तकनीशियनों ने सोमवार को डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उन्हाेंने हर तकनीशियन को हर महीने समय पर मानदेय का भुगतान करने, सभी को समान रूप से मानदेय देने की मांग उठाई।
बताया गया है कि शासन ने एक आदेश जारी कर जून में मनरेगा के कामों की देखरेख के लिए तकनीशियनों की तैनाती की थी। अब तकनीशियनों को मानदेय के लाले पड़ गए हैं। तकनीशियन नियुक्ति के बाद से लगातार काम कर रहे हैं। मानदेय की मांग करने पर यही जानकारी दी जाती है कि अभी इस मद में धनराशि नहीं आई है।
उन्होंने योजना के अंतर्गत सभी तकनीशियनों को समान मानदेय न दिए जाने पर भी आक्रोश जताया। प्रदर्शन करने वालों में सूरज कुमार, हिमांशु कुमार, विनोद कुमार, नीमा खेड़ा, गोपाल दत्त, देवेंद्र सिंह, ममता धामी, लोकेश सिंह, नीरज कुमार, कमला चौहान, खगेंद्र सिंह, ज्योति धामी, किरन, भूपेंद्र तिवारी आदि थे।