{"_id":"590373644f1c1b9226c0ca59","slug":"demonstration-against-women-s-lonewife","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं का लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Fri, 28 Apr 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
सड़क की दुर्दशा के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मस्मोली-चलमोड़ी सड़क से खेतों को हो रहे नुकसान से आक्रोशित महिलाओं ने शुक्रवार को लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि यदि शीघ्र सड़क की नालियों की मरम्मत नहीं हुई तो महिलाएं बेमियादी धरना शुरू कर देंगे। खेतों में सड़क से निकला सारा मलबा पट चुका है और 100 नाली खेत बर्बाद हो गए हैं। यह समस्या एक साल से बनी है।
विज्ञापन
मस्मोली से चलमोड़ी तक दो किलोमीटर सड़क मंजूर हुई थी। लोनिवि ने वर्ष 2014 में पहली किस्त में एक किलोमीटर और वर्ष 2016 में फिर एक किलोमीटर सड़क तो बना दी, लेकिन सड़क पर न तो डामर किया और न नालियां ही बनाई। बारिश के समय सारा मलबा और मिट्टी खेतों में पट रही है। शुक्रवार को महिलाओं ने पुष्पा देवी के नेतृत्व में लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पुष्पा देवी का कहना है कि विभागों में ऐसी अंधेरगर्दी होती है यह सड़क को देखकर ही पता चलता है। उन्होंने कहा कि सड़क से तो कोई लाभ नहीं मिला। अब खेतों का नुकसान झेलना पड़ रहा है। प्रदर्शन में दया देवी, निर्मला देवी, सीमा जोशी, उमा जोशी, कंचना जोशी, ममता जोशी, रेनू जोशी, नीतू जोशी, अंजना जोशी आदि महिलाएं शामिल थी।
विज्ञापन