{"_id":"5bafb181867a557f6a2a4502","slug":"demonstration-against-women-s-government-at-the-site","type":"story","status":"publish","title_hn":"थल में महिलाओं का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थल में महिलाओं का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो् /अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़)।
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
मदकोट में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदहाल स्वास्थ्य सेवा से आक्रोशित महिलाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
तहसील थल से आठ किमी दूर घंघोली गांव की 60 वर्षीय महिला कलावती देवी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोचर में एक घंटे उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। 108 सेवा न मिलने से गरीब परिजन उसे निजी वाहन से जिला मुख्यालय ले जाने में असमर्थ रहे। समय पर बेहतर चिकित्सा सेवा न मिलने से शुक्रवार सुबह कलावती ने दम तोड़ दिया था।
स्वास्थ्य विभाग की लचर सेवाओं के चलते महिला मंगल दल की अध्यक्षा राखी बर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। राखी बर्मा का कहना है कि डबल इंजन की सरकार में 108 सेवा ठप हो गई है। कहा कि एक साल से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 2004 से महिला चिकित्सालय गोचर में डॉक्टरों की तैनाती नहीं हो सकी है। प्रदर्शन करने वालो में निर्मला भंडारी, राखी बृजवाल, कलावती, जुहूंनूर, गोमती, रेणु, प्रेमा, बसंती देवी, ममता पंचपाल, पार्वती देवी, पार्वती गिरी शामिल रहीं।
सिर्फ धारचूला के 108 वाहन को मिला ईंधन
पिथौरागढ़। महिला की मौत के बाद भी जिले में विभिन्न स्थानों पर बंद पड़ी 108 सेवाओं के संचालन के लिए ईंधन की व्यवस्था नहीं हो सकी। धारचूला के 108 वाहन को छोड़कर थल, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट और डीडीहाट के वाहनों को ईंधन नहीं मिला। जिला कार्डिनेटर प्रमोद भट्ट ने बताया कि धारचूला में आज सुबह ईंधन मिल गया है। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के वाहनों के लिए नियमित ईंधन मिल रहा है। शेष स्थानों में ईंधन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।