फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demonstrate in protest against the authority in Dharchula

प्राधिकरण के विरोध में धारचूला में प्रदर्शन

Fri, 02 Feb 2018 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूूूूराे पिथौरागढ़। Updated Fri, 02 Feb 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
Demonstrate in protest against the authority in Dharchula
धारचूला में प्राधिकरण के विरोध में प्रदर्शन करते संयुक्त मोर्चा के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 विकास प्राधिकरण के विरोध में शुक्रवार को यहां लोगों ने प्रदर्शन किया और इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। प्राधिकरण के विरोध के लिए यहां संयुक्त मोर्चा का गठन कर दिया गया है। विरोध के पीछे तर्क यह दिया गया है कि प्राधिकरण के प्रावधान लागू होने के बाद गांवों में कोई भी निर्माण कार्य बिना अनुमति के संभव नहीं हो पाएगा। लोगों को शौचालय बनाने के लिए भी नक्शा पास कराना पड़ेगा। गांव के लोगों को परेशान करने की मंशा इस आदेश के पीछे रही है। प्राधिकरण के दायरे में राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य मार्ग के दोनों ओर का दो सौ मीटर का हिस्सा आ रहा है।


संयुक्त मोर्चा के सदस्य नरेंद्र ग्वाल ने कहा कि लोगों को प्राधिकरण के परिणामों को समझने की जरूरत है। यदि समय रहते लोग सजग नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों के लिए यह आदेश बेहद मुश्किल भरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के विरोध में गांव के लोगों को भी जागरूक किया जाएगा। प्रदर्शन में नवीन बुड़ाथोकी, प्रकाश मार्छाल, संजय कुटियाल, दिनेश सिंह, अमित कुटियाल, भुवन पाठक, दीपक दरियाल, हरीश कुटियाल समेत अन्य लोग शामिल हुए। प्राधिकरण के विरोध में अब पूरे जिले में लोग आंदोलित हैं। इससे पहले अस्कोट, जौलजीबी के अलावा जिला मुख्यालय में भी प्रदर्शन हो चुके हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed