फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand to stop contaminated drinking water supply from Thuligad pumping scheme

Pithoragarh News: ठुलीगाड़ पंपिंग योजना से दूषित पेयजल आपूर्ति बंद करने की मांग

Wed, 26 Jul 2023 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 26 Jul 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Demand to stop contaminated drinking water supply from Thuligad pumping scheme
पिथौरागढ़ में डीएम को ज्ञापन देते उक्रांद पदा​धिकारी और कार्यकर्ता। संवाद
पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल ने ठुलीगाड़ पंपिंग योजना से पेयजल आपूर्ति बंद करने की मांग की है। उक्रांद ने कहा कि पंपिंग योजना से दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है। इससे बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। कार्यकर्ताओं ने समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को उक्रांद के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डीएम रीना जोशी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि ठुलीगाड़ पंपिंग योजना शहर की पेयजल आपूर्ति का एक प्रमुख स्रोत है। इस स्रोत का एक भाग सीवर, आईटीबीपी और जाजरदेवल की ओर से आने वाले नाले की गंदगी से भरा है। पीना तो दूर यह पानी कपड़े धोने लायक भी नहीं है। शहर में पेट के रोगियों और अन्य मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

इस स्थिति में पंपिंग योजना से पेयजल आपूर्ति बंद होनी चाहिए। केंद्रीय महामंत्री जगत सिंह मेहता ने कहा कि प्रशासन के अतिक्रमण अभियान का उक्रांद समर्थन करता है लेकिन वर्षाकाल में प्रभावितों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि उन्हें सड़क पर न रहना पड़े। वहां जिला महामंत्री मदन पोखरिया, दलीप धामी, चंद्रप्रकाश कोहली, राम सिंह ऐरी, राधिका शर्मा, गीता जमक्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed