फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand to stop chaos in the wards, memorandum submitted

Pithoragarh News: वार्डों में अराजकता पर रोक लगाने की मांग, ज्ञापन सौंपा

Tue, 24 Feb 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 24 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Demand to stop chaos in the wards, memorandum submitted
पिथौरागढ़। कृष्णापुरी वार्ड और सिनेमा लाइन वार्ड में अराजक तत्वों का बोलबाला है। महिलाओं ने एसपी से मिलकर अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे को सौंपे ज्ञापन में महिलाओं ने कहा गया है कि इन वार्डों में रोजाना अराजक तत्व नशे में गली-मुहल्लों और नुक्कड़ों पर अराजकता फैला रहे हैं। महिलाओं और ट्यूशन-स्कूल जाने वाली लड़कियों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। अराजक तत्व फब्तियां कसते हैं और टोकने पर लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो जाते हैं।

महिलाओं ने इन इलाकों में पुलिस की नियमित गश्त लगाने और अराजक तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में माला सौन, अमरजीत कौर, आरती बिष्ट, इंद्रा, पुष्पा राहत, सुनीता जोशी, हिमानी जोशी और ममता कांडपाल आदि शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed