फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand to shift the garbage dumping zone

Pithoragarh News: कूड़ा डंपिंग जोन शिफ्ट करने की मांग

Tue, 01 Sep 2026 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 01 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Demand to shift the garbage dumping zone
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। पौषा में बनाए गए कूड़ा डंपिंग जोन को हटाने की मांग पर ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम अंकित राज और नगर पालिका की ईओ मीनाक्षी बरदोला को ज्ञापन देकर डंपिंग जोन अन्य जगह बनाने की मांग की। सोमवार को ज्ञापन देने पहुंचे पौषा के ग्रामीणों ने कहा कि गांव के नजदीक कूड़ा डंप करने से पेयजल स्रोत दूषित हो रहे हैं। गंदे पानी से सिंचाई करने के कारण फसल को भी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र डंपिंग जोन नहीं हटाया गया तो वे आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान सुकल्याडी कंचन डसीला, बीडीसी सदस्य सरिता देवी, ग्राम प्रधान पौषा भूपाल राम, डीआर टम्टा, भगवान महरा, हयात डसीला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed