फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand to settle 136 Dhapa disaster affected families in safe places

धापा के आपदा प्रभावित 136 परिवारों को सुरक्षित स्थानों में बसाने की मांग -

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Demand to settle 136 Dhapa disaster affected families in safe places
मुनस्यारी के आपदा प्रभावित धापा गांव में जिला पंचायत सदस्य ने उनकी समस्या सुनकर अपनी बात रखी। सं? - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने आपदाग्रस्त धापा के 136 परिवारों सुरक्षित स्थानों में बसाने की मांग की है। कहा कि उन्हें मुनस्यारी बाजार के निकट पशुपालन की सुरक्षित भूमि में बसाया जाए।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य मर्तोलिया ने कहा कि मुनस्यारी तहसील में मूसलाधार बारिश के बाद 16 जुलाई से लगातार धापा गांव में ऊपर चट्टान दरक रही है। हुमती, छैड़ा, पहला, गैलखाली में भू स्खलन हो रहा है। चट्टान दरकने के कारण धापा के 136 परिवारों ने अपने घर छोड़ दिए हैं। पंचायत घर, समिति भवन, प्राथमिक विद्यालय आदि भवनों में केवल रात भर सिर छुपाकर सुबह होने का इंतजार करते रहते हैं। प्रशासन ने 47 परिवारों को सहायता प्रदान की है। इस आपदा ने धापा का मानचित्र ही बदल दिया है। हर घर इस आपदा के दुख दर्द को झेल रहा है। आपदा के छह दिन के बाद भी धापा तक जाने के लिए पैदल रास्ता तक नहीं बन पाया है। कहा कि समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान केदार सिंह मर्तोलिया, भुवन सिंह जंगपांगी, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सिंह सामंत आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed