फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand to make parking at a distance of 100 meters from Mahakali temple

Pithoragarh News: महाकाली मंदिर से 100 मीटर दूरी में पार्किंग बनाने की मांग

Sat, 20 Jan 2024 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 20 Jan 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Demand to make parking at a distance of 100 meters from Mahakali temple
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। महाकाली मंदिर कमेटी ने महाकाली रोड पर छह करोड़ 41 लाख की लागत से बनने वाली बहुमंजिला पार्किंग को प्रस्तावित जगह पर नहीं बल्कि मंदिर के 100 मीटर के दायरे में बनाने की मांग की है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र रावल ने इस संबंध में एसडीएम को पत्र भी भेजा है।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ने कहा है कि जहां पर पार्किंग प्रस्तावित है वहां ढाई नाली जमीन उपलब्ध है लेकिन सड़क चौड़ीकरण के बाद अब वहां जमीन कम हो गई है। प्रस्ताव जमीन मंदिर से आधा किमी दूर भी है। वहां पार्किंग बनने से श्रद्धालुओं को खास लाभ नहीं मिलेगा। पार्किंग बनाने वाली कार्यदायी संस्था आरडब्ल्यूडी पर आरोप लगाया है कि पार्किंग के लिए जमीन चयन करते समय मंदिर कमेटी से कोई सुझाव नहीं लिए गया।
विज्ञापन

रावल ने बताया कि मंदिर के 100 मीटर के पास पांच नाली जमीन उपलब्ध है जिसमें किसी की कोई आपत्ति नहीं है। मंदिर के पास पार्किंग बनने पर श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा है कि प्रस्तावित जगह पर पार्किंग बनाना सरकारी धन की बर्बादी होगी जिसका विरोध किया जाएगा। रावल ने कहा है कि मंदिर कमेटी के बार-बार अनुरोध के बाद सीएम ने कालिका मंदिर के लिए पार्किंग बनाने की घोषणा की। उसके लिए धन भी अवमुक्त हो गया है लेकिन कार्यदायी संस्था मनमाने तरीके से पार्किंग बनाने की कोशिश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed