फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand to make Muvani a development block was not fulfilled

Pithoragarh News: मुवानी को विकासखंड बनाने की मांग नहीं हुई पूरी

Sat, 20 Jan 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 20 Jan 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Demand to make Muvani a development block was not fulfilled
मुवानी (पिथौरागढ़) मुवानी को अलग विकासखंड बनाने की मांग अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय से ही उठाई जा रही है। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी क्षेत्र के लोगों की यह मांग आज तक पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मुवानी के लोगों को ब्लॉक संबंधित छोटे-छोटे कार्यों के लिए 60 किमी से अधिक कनालीछीना की दौड़ लगानी पड़ रही है। इससे लोगों का समय और धन की बर्बादी हो रही है। यहां विकासखंड बनने से 36 गांवों की हजारों की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन

कोट
पृथक विकासखंड बन जाने से मुवानी घाटी और इसमें शामिल होने वाले अन्य ग्राम पंचायत के लोगों को नजदीक में सुविधा मिलती। जिम्मेदार जन प्रतिनिधि जनता की तकलीफ नहीं देख रहे हैं। - सोबन सिंह कार्की, समाजसेवी, दिगरा, मुवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोबन सिंह कार्की
कोट
अलग विकासखंड रामगंगा घाटी के लोगों की काफी पुरानी मांग है। सरकार को प्राथमिकता से इस मांग को पूरा करना चाहिए। वर्तमान में लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए काफी परेशान होना पड़ता है। - संजय लाल वर्मा, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष।

संजय लाल वर्मा।
--

कांग्रेस से तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत पहाड़ के सुदूरवर्ती लोगों की मांग से सहमत थे। उन्होंने नया ब्लॉक बनने तक उप ब्लाॅक मुख्यालय खोलने और कर्मचारियों की तैनाती करने की बात कही थी। सरकार बदलते ही मांग ठंडे बस्ते में चली गई। - कमलदीप सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य, दिगरा, मुवानी।
कमलदीप सिंह बिष्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed