फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand to make Jaurasi a development block started rising again

Pithoragarh News: फिर उठने लगी जौरासी को विकासखंड बनाने की मांग

Wed, 03 Jul 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 03 Jul 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Demand to make Jaurasi a development block started rising again
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जौरासी क्षेत्र को विकासखंड बनाने की मांग एक बार फिर से उठने लगी है। क्षेत्रवासियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

डीडीहाट तहसील के अंतर्गत आने वाले जौरासी क्षेत्र को कई सालों से विकासखंड बनाने की मांग की जा रही है। जौरासी के सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट डिगर सिंह बोरा ने कहा है कि जौरासी डीडीहाट विकासखंड का सबसे बड़ा क्षेत्र है। इसके अंतर्गत दर्जनों गांव आते हैं। किसी भी काम के लिए क्षेत्रवासियों को 50 किमी से अधिक दूरी तय कर डीडीहाट आना होता है। इसमें धन और समय दोनों की बरबादी होती है। विकासखंड से क्षेत्र की अधिक दूरी होने से विकास कार्य भी नहीं हो पाते हैं। जौरासी विकास संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री को डीडीहाट और कनालीछीना विकासखंड के गांवों को मिलाकर जौरासी को नया अठाबीसी के नाम से नया विकासखंड बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि नया विकासखंड बनने से क्षेत्र का तेजी से विकास हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed