{"_id":"687d23363f457e0650043cea","slug":"demand-to-get-wild-vegetables-tested-in-laboratory-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-130526-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जंगली सब्जियों की प्रयोगशाला में जांच कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जंगली सब्जियों की प्रयोगशाला में जांच कराने की मांग
Sun, 20 Jul 2025 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 20 Jul 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी। मुनस्यारी बचाओ संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मशरूम, लिंगुण सहित जंगली सब्जियों की प्रयोगशाला में जांच कराए जाने की मांग की है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य और समिति के संयोजक जगत मर्तोलिया ने ई-मेल से एसडीएम मुनस्यारी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि मशरूम खाने से ग्राम पंचायत धापा निवासी एक युवती और एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई थी। ग्राम पंचायत खासियाबाड़ा में चार महिलाएं अस्वस्थ हो गईं जिनका जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से भी मशरूम, लिंगुण सहित जंगली सब्जियों के सैंपल लेकर प्रयोगशाला में उनकी जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन