फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand to do protective work by marking accident prone areas

Pithoragarh News: दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग

Thu, 29 Jun 2023 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 29 Jun 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Demand to do protective work by marking accident prone areas
मसूरी-काठा सड़क में यातायात को शुरू करने की मांग को एसडीएम मुनस्यारी को ज्ञापन देते कांग्रेस का
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मसूरीकांठा-होकरा सड़क पर दो सड़क हादसों के बाद यातायात को बंद करने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। नाराज कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सड़क को जल्द खोलने की मांग की है। उन्होंने इस सड़क पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर सुरक्षात्मक कार्य कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया और विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मसूरीकांठा-होकरा सड़क में पीएमजीएसवाई की लापरवाही से दो सड़क हादसे हुए हैं। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में क्रश बैरियर और पैरापिट का निर्माण नहीं किया गया है। अगर क्रश बैरियर और पैरापिट बने होते और सड़क में गड्ढे नहीं होते तो वे हादसे नहीं होते।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के इस सड़क में यातायात बंद करने से खोयम, होकरा, जेर्थी गौला के चार हजार से अधिक लोगों को दिक्कत हो रही है। साथ ही श्रद्धालु होकरा देवी के दर्शनों के लिए नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने शीघ्र सड़क में यातायात को शुरू करने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग की। इस मौके पर कई लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक हरीश धामी ने जताई नाराजगी
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मसूरीकांठा-होकरा सड़क पर यातायात पूरी तरह से बंद करने पर स्थानीय विधायक हरीश धामी ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यातायात को खोलने के लिए उन्होंने डीएम से संपर्क किया लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। यातायात बंद होने से लोग परेशान हैं। लोगों को रोजमर्रा का सामान ले जाने सहित कई अन्य कार्यों में दिक्कत हो रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क के सुधारीकरण के लिए 25 लाख रुपये टोकन मनी जारी कर दी है। विभाग जल्द सड़क को ठीक करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed