फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand to build a road for the native village of Ashok Chakra winner Bahadur Singh

अशोक चक्र विजेता बहादुर सिंह के पैतृक गांव के लिए सड़क बनाने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Demand to build a road for the native village of Ashok Chakra winner Bahadur Singh
पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य डीएम को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक संगठन ने डीएम से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें संगठन का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। उन्होंने डीएम के साथ सैन्य मुद्दों और पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने अशोक चक्र विजेता शहीद बहादुर सिंह के पैतृक गांव रावल गांव तक सड़क बनाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम को 10 सूत्री मांगों मांग पत्र किया। डीएम से सीएसडी कैंटीन में हो रही दिक्कतों को दूर करने, वीरता के कई पदकों से सम्मानित पूर्व सैनिकों और शहीदों को उचित सम्मान देने, पूर्व सैनिकों ने शहीदों की याद में स्मृति पटल, स्मृति द्वार बनाने, अशोक चक्र विजेता शहीद बहादुर सिंह के पैतृक गांव तक सड़क बनाने की मांग की। उन्होंने पिथौरागढ़ सैन्य क्षेत्र के आसपास लगे गांवों के अनसुलझे मुद्दों को एक मंच के माध्यम से सुलझाने की मांग की। जिले के सैन्य इतिहास, वीर गाथाएं, हमारे वीर पदक प्राप्त तथा अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त लोगों के लिए संग्रहालय और पूर्व सैनिकों के लिए सभागार भवन का निर्माण करने की मांग की। इस दौरान डीएम ने पूर्व सैनिकों सभी मुद्दों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व सैनिक मयूख भट्ट, कैप्टन रमेश सिंह, कैप्टन दयाल सिंह, कैप्टन गणेश सिंह, पूर्व सैनिक चंदन सिंह, कैप्टन देवकी नंदन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed