फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand from MLA for posting of doctors in CHC Ganai Gangoli

Pithoragarh News: विधायक से की सीएचसी गणाई गंगोली में डॉक्टरों की तैनाती की मांग

Tue, 08 Jul 2025 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 08 Jul 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Demand from MLA for posting of doctors in CHC Ganai Gangoli
गंगोलीहाट के विधायक फकीर राम टम्टा से मुलाकात करते गणाई गंगोली क्षेत्र के लोग। संवाद
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के लोगों ने विधायक फकीर राम टम्टा से मुलाकात कर सीएचसी में चिकित्सकों की तैनाती की मांग की। उन्होंने कहा कि सीएचसी में इलाज करने के लिए एक भी डॉक्टर नहीं है। स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के दावों के बीच उन्हें मामूली इलाज के लिए भी भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने विधायक से मुलाकात कर कहा कि सीएचसी में तैनात एकमात्र चिकित्सक का अनुबंध समाप्त होने से वह सेवा छोड़कर चले गए हैं। ऐसे में यहां इलाज बंद हो गया है और उन्हें इसके लिए जिला मुख्यालय या अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। वहीं क्षेत्र के लोगों ने पॉलिटेक्निक में फार्मेसी के अनुदेशकों की तैनाती की भी मांग की। कहा यहां फार्मेसी की पढ़ाई तो शुरू की गई है लेकिन इसका ज्ञान देने के लिए अनुदेशक नहीं हैं। विधायक ने स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा मंत्री से फोन पर वार्ता कर इन समस्याओं को साझा किया। उन्होंने कहा कि आचार संहिता हटते ही चिकित्सक और अनुदेशकों की तैनाती होगी। कैलाश पंत, राजेंद्र उपाध्याय, दीपक मेहरा, देवेंद्र मेहता, गोविंद पंत, मनोज कोहली आदि विधायक से मिलने पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed