{"_id":"6223ad62472be754ec5ee089","slug":"demand-for-water-supply-in-moonakot-pithoragarh-news-hld45557542","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात गांवों की बड़ी आबादी पानी के लिए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात गांवों की बड़ी आबादी पानी के लिए परेशान
विज्ञापन
मूनाकोट के गौरीहाट में पानी लेने के लिए बच्चों संग जाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। गौरीहाट ग्राम पंचायत के सात गांव के तोक ढोल खोली पेयजल योजना बंद होने से बेहद परेशान हैं। इस कारण लोग पारंपरिक पेयजल स्रोतों से पानी की आपूर्ति करने के लिए मजबूर हैं।
गौरीहाट ग्राम पंचायत के गौरीहाट, लमताड़ा, सुरमोड़ा, भंडखोली, गौरीहाट स्टेशन, कोलू, तल्ली गौरीहाट की दो हजार से अधिक की आबादी पानी के लिए परेशान है। ढोलखोली पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा है। इस कारण लोग नौलों, धारों से पानी ला रहे हैं। व्यापार संघ महासचिव नरेंद्र सिंह धारियाल ने बताया कि ग्राम पंचायत के लिए अलग से पेयजल लाइन बनाई जाए। बारिश में पेयजल लाइन कई बार क्षतिग्रस्त हो जाती है। इससे दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है। कई बार तो वाहनों से भी पानी लाना पड़ता है।
ढोल खोली पेयजल लाइन चोक हो गई है। इस कारण पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। टीम को भेजकर लाइन का सर्वे कर लिया है। रविवार को पेयजल लाइन को ठीक कर लिया जाएगा। -विपिन विश्वकर्मा, जेई, जल संस्थान, मूनाकोट ब्लॉक।