फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand for special leave and medical expenses for injured presiding officer

Pithoragarh News: घायल पीठासीन अधिकारी को विशेष अवकाश, इलाज का खर्च देने की मांग

Sun, 10 Aug 2025 10:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 10 Aug 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Demand for special leave and medical expenses for injured presiding officer
पीठासीन अ​धिकारी के मामले को लेकर डीएम से मिलने कलक्ट्रेट पहुंचा प्रतिनि​धि मंडल। स्रोत: स्वयं
पिथौरागढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में घायल पीठासीन अधिकारी के मामले के संबंध में एससीएसटी शिक्षक एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल डीएम विनोद गोस्वामी से मिला।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति जन जाति शिक्षक एसोसिएशन पिथौरागढ़ के महामंत्री बीआर कोहली ने डीएम को बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में राइंका ख्वांकोट में कार्यरत शिक्षक गौरव कुमार पतलिया को मुनस्यारी के चामी भैंसकोट मतदान केंद्र में पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया था। रास्ता खराब होने के कारण गिरने से उनके पैर में गंभीर चोट आ गई थी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आरोप है कि जब घायल पीठासीन अधिकारी ने इसकी सूचना संबंधित क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
विज्ञापन

उन्हें कार्यमुक्त करने के बाद कोई मदद नहीं दी गई। घायल अवस्था में ही पीठासीन अधिकारी बमुश्किल गाड़ी बुक कराकर आधी रात को मुख्यालय पहुंचे। इसके बाद इलाज कराया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि एक ओर स्वास्थ्य बिगड़ने पर एक आरओ और एआरओ को एयर लिफ्ट कर इलाज दिलाया गया। दूसरी ओर घायल पीठासीन अधिकारी को उनके हाल पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने घायल पीठासीन अधिकारी गौरव कुमार को इलाज होने तक विशेष अवकाश, इलाज में आए खर्च की पूर्ति करने, चुनाव आयोग की ओर से अन्य लाभ दिए जाने और दुर्व्यवहार करने वाले सेक्टर मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई करने का मांगपत्र डीएम को सौंपा। डीएम से मिलने वालों में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार, संरक्षक गिरीश प्रसाद, उपाध्यक्ष पुष्कर राम टम्टा, कोषाध्यक्ष प्रकाश मोहन, शिक्षक देवेंद्र टम्टा, दिनेश कोहली, पूर्व संरक्षक महेश मुरारी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed