फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand for road repair, warning of election boycott

Pithoragarh News: सड़क की मरम्मत की मांग, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Sat, 24 Feb 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 24 Feb 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Demand for road repair, warning of election boycott
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पोसा पोस्ताला मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सड़क को जल्द ठीक नहीं किए जाने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पौषा भगवान राम कोहली के नेतृत्व ग्रामीणों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा है कि दो दशकों से पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले की सीमा से लगे हुए 12 गांव के ग्रामीण सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। साथ ही सड़क को बेड़ीनाग-हल्द्वानी मोटर मार्ग के बांसपटान में जोड़ने की भी मांग की जा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में कई बार लोक निर्माण विभाग से लेकर कैबिनेट मंत्री और विधायकों को पत्र सौंप चुके हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। बताया कि सड़क की बदहाली से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान भगवान राम कोहली, पूर्व प्रधानाचार्य डीआर टम्टा, पूरन सिंह बोरा, प्रकाश बोरा, गणेश राम, राजन राम, नीमा देवी, ज्योति आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
3.97 करोड़ की लागत से सिरतोली-मंगोली मार्ग का होगा हॉटमिक्स
लोहाघाट (चंपावत)। जल्द ही विकास खंड लोहाघाट के दूरस्थ सिरतोली-मंगोली बदहाल मोटर मार्ग की दशा सुधरेगी। शासन ने मार्ग के हॉटमिक्स के लिए 3.97 करोड़ की स्वीकृति दी है। मार्ग पर हॉटमिक्स की स्वीकृति मिलने पर शनिवार को विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रतिनिधि चांद सिंह बोहरा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए मिठाई बांटी। साथ ही विधायक अधिकारी का आभार भी जताया।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 5.50 किमी सड़क पर हॉटमिक्स के लिए 3.97 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृत मिली है। मार्ग पर हॉटमिक्स होने से कोलानी, भुमका, मंगोली और कोटला तोकों के करीब एक हजार से अधिक लोगों को सुविधा मिल सकेगी।
इस दौरान नाथ सिंह, निलाप सिंह, कल्याण सिंह, नारायण सिंह, गोपाल दत्त, पूरन सिंह, रमेश राम, नवीन राम, कुंवर राम, बसंत राम, कुंवर सिंह, प्रहलाद सिंह, इंद्र सिंह, विजय सिंह, लक्ष्मण सिंह, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे। पीएमजीएसवाई लोहाघाट के प्रभारी अधिशासी अभियंता वीरेंद्र बोहरा ने बताया कि जल्द ही हॉटमिक्स का काम शुरू होगा।
कोट
सिरतोली मंगोली सड़क 20 साल से बदहाल थी। अब हॉटमिक्स होने से आवाजाही सुगम होगी। सड़क पर डामरीकरण की मांग विधायक खुशाल सिंह अधिकारी से की थी। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को समझा और सड़क को हॉटमिक्स की स्वीकृति दिलाई। - रेखा बोहरा, ग्राम प्रधान, मंगोली।
--

मोटर मार्ग पर हॉटमिक्स की स्वीकृति क्षेत्र के लोगों के लिए उपहार है। मंगोली से हरखेड़ा तक तीन किमी सड़क और काटने की जरूरत है। सड़क कटने से चौमेल क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों को पंचेश्वर धाम जाने में आसानी होगी। - रमेश राम, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, मंगोली।
--------
चामी-बुथखोला मैथान सड़क का डामरीकरण शुरू

पिथौरागढ़। कांग्रेस विधायक मयूख महर ने शनिवार को विकासखंड बिण के चामी, बुथखोला मैथाना मार्ग के डामरीकरण का शुभारंभ किया। स्थानीय लोगों ने डामरीकरण कराने के लिए विधायक का आभार जताया।
विधायक ने कहा कि सड़क के डामरीकरण के बाद मार्ग पर यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी। झूलाघाट और वड्डा क्षेत्र के यात्रियों को टनकपुर और मैदानी क्षेत्र जाने में समय की बचत भी होगी। उन्होंने बताया कि राज्य वित्त से निर्मित इस 3.50 किमी लंबी इस सड़क का निर्माण 208.43 लाख से होना है। वहां क्षेत्र प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी, संतोष गोस्वामी, मूनाकोट विकासखंड के क्षेत्र प्रमुख प्रतिनिधि जीवन वल्दिया, लोनिवि के सहायक अभियंता दिनेश जोशी, अवर अभियंता मनीष पंत, ग्राम प्रधान चैंसर किशन सिंह धामी, केशर सिंह, सतीश गोस्वामी, प्रधान ग्राम ढुंगा मनोज बिष्ट, राकेश कुमार आदि थे। संवाद
--
ग्रामीणों ने सड़क बनाने की मांग की
चंपावत। ग्राम पंचायत भंडार बोरा के ग्रामीणों ने सड़क बनाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के अभाव में 90 फीसदी लोग गांव से पलायन कर चुके हैं।

ग्राम पंचायत भंडार बोरा के ग्रामीणों ने सीएम कैंप कार्यालय के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर सड़क निर्माण की मांग की। स्थानीय निवासी चंचल ने कहा कि जाड़ा बरदोली से हरेश्वर महादेव मंदिर तक करीब सात किमी सड़क निर्माण होगा तो इससे कई गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। सड़क नहीं होने से बीमार, गर्भवती महिलाओं को डोली के सहारे अस्पताल ले जाना पड़ता है। गांव तक सड़क नहीं होने से गांव से पलायन बढ़ गया है। जाड़ा वरदोली से सरसूड़ा, बसौली, रौकुंवर, भंडार वोरा होते हुए हरेश्वर महादेव तक अगर सड़क बनती है तो रिवर्स पलायन की उम्मीद है। वहां मनोज सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed