फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand For Road

सरकार सड़क बनाकर हमारे दुख दूर करो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Demand For Road
पिथौरागढ़। दोबांस क्षेत्र में 14 साल पूर्व कठपतिया-रिठाखानी सड़क की टेंडर प्रक्रिया होने के बाद भी कटिंग कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य खीमराज जोशी के नेतृत्व में दोबांस के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय के बाहर एकत्र होकर लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन भी दिया। बताया कि वर्ष 2007 में सात किमी रिठाखानी-दोबांस सड़क के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई थी।
विज्ञापन

अन्य क्षेत्रों में सड़कों की कटिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन कठपतिया-रिठाखानी सड़क में कटिंग कार्य शुरू नहीं हो सका है। विभाग और प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक तौर पर बता चुके हैं, लेकिन सड़क कटिंग के लिए कार्यवाही नहीं हुई। ग्राम प्रधान रोशन कुमार ने कहा कि विभाग ने ठेकेदार को 75 फीसदी भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के नाम पर ग्रामीणों को बार-बार गुमराह किया जा रहा है। कहा कि जल्द से जल्द सड़क कटिंग शुरू नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र प्रसाद, गणेश दत्त जोशी, धीरज जोशी आदि रहे। डीएम आनंद स्वरूप ने ग्रामीणों को सड़क निर्माण के लिए निर्माणदायी संस्था को निर्देशित करने का आश्वासन दिया।
सड़क बनाने के लिए क्रमिक अनशन जारी
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मड़कनाली से सुरखाल पाठक तक सड़क निर्माण की मांग के लिए पिथौरागढ़ टैक्सी स्टैंड पर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी रहा। बृहस्पतिवार को पुष्कर सिंह, शेर सिंह, सूरज सिंह, सुरेंद्र सिंह रावत क्रमिक अनशन में बैठे। उन्होंने कहा कि 2014 में सड़क निर्माण के लिए घोषणा हुई थी।
पूर्व में भाजपा विधायक के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित किया गया था लेकिन तीन माह गुजरने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। शासन-प्रशासन उनकी अनदेखी कर रहा है। आंदोलन करने के बाद भी उनकी मांग पर कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। सड़क न होने के कारण उनका जीवन मुश्किल हो गया है।

कांग्रेस नेता खजान गुड्डू ने कहा कि सरकार ने लोगों की समस्या से किनारा कर लिया है। जनप्रतिनिधि समाधान की बात कहकर खुद ही भूल जाते हैं। इस मौके पर ललित सिंह, नारायण राम, गीता देवी, गोपाल सिंह, राजू रावल, दीपा देवी, बलवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed