फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand for repair of Pannewi road, demonstration

Pithoragarh News: पन्यूनी रास्ते की मरम्मत की मांग, प्रदर्शन

Wed, 02 Aug 2023 10:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 02 Aug 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
Demand for repair of Pannewi road, demonstration
पिथौरागढ़। मूनाकोट के जाखपंत गांव के तोक पन्यूनी को जोड़ने वाले रास्ते के सुधारीकरण की मांग के लिए ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

प्रधान राजेश्वरी देवी ने ज्ञापन में कहा है कि पन्यूनी तोक में अनुसूचित जाति के 19 परिवार निवास करते हैं। ग्रामीणों के आवागमन के लिए काफी पुराना जिला पंचायत का खड़ंजा वाला रास्ता है जो काफी जीर्णशीर्ण हो गया है। रास्ता खराब होने से उन्हें दूसरे के खेतों से जाना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों को भी आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य सड़क मार्ग से पन्यूनी होते हुए बाननी तक रास्ते का मुआयना कर शीघ्र सुधारीकरण की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में जीवन राम, पुष्कर राम, मोहन राम, डिगर राम, हेमंत राम, गोपी राम, श्यामू राम, देव राम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नैनी-पव्वाधार मार्ग पर गड्ढों को भरने का काम शुरू

12.55 किमी लंबी सड़क पर कई जगह हैं गड्ढे
संवाद न्यूज एजेंसी

गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। नैनी-पव्वाधार मोटर मार्ग पर गड्ढों को भरने का काम शुरू हो गया है। दो वर्षों से 12.55 किमी सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं जो दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था।
अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए पीएमजीएसवाई ने सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया है। विभाग ने पहले संबंधित ठेकेदार को नोटिस भेजा। अब सड़क पर बने गड्ढों को रोड़ी-पत्थरों से भरा जा रहा है। यह सड़क गेरूवा, लाली, भाटगांव, धारापानी, रोल, मटेला, धराड़ी, सिनलेख, कुंतोला, रेगल, सुगड़ी, चोरपाल, नागदूना, शिवना, पव्वाधार, बाजारागड़ा और सलाण गांव को जोड़ती है। इन गांव से रोज कई वाहन तहसील मुख्यालय तक आते-जाते हैं। पीएमजेएसवाई के जेई मनोज नेगी का कहना है कि 12.55 किमी के गड्ढों को रोड़ी-पत्थरों से भरकर फिर डामर किया जाएगा।

--
मुनस्यारी बाईपास का विरोध किया

मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। भारत माला परियोजना के अंतर्गत बाईपास बनाने के लिए बीआरओ के अधिकारियों और स्थानीय लोगों की बैठक हुई। ब्लॉक सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता विधायक हरीश धामी ने की। ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में मुनस्यारी बाईपास का विरोध किया। उन्होंने पुरानी सड़क पर ही कर्णप्रयाग-जौलजीबी मार्ग को ले जाने की मांग रखी। कहा कि पुराने अलाइनमेंट पर ही मोटर मार्ग बनाया जाए। बैठक में ओसी गणेश गणपति, भारत माला प्रोजेक्ट के कोऑर्डिनेटर मनवर नेगी, एसडीएम नवाजिश खलीक, तहसीलदार राम प्रसाद, नायब तहसीलदार भुवन वर्मा, केदार मर्तोलिया, श्रीराम सिंह, प्रधान संगठन अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमैया आदि मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed