फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand For facility in Pithauragarh

Pithoragarh News: पालिका में क्यों शामिल क्या साहब, अब जो योजनाओं का लाभ भी नहीं मिलता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Demand For facility in Pithauragarh
पिथौरागढ़ डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते सिकड़ानी के लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगरपालिका में शामिल सिकड़ानी चंडाक के लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं हैं। इससे नाराज लोगों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पालिका में शामिल होने के बाद न तो विकास कार्य हो रहे हैं और न ही उन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ मिल रहा है। सरकार ने पालिका में शामिल कर उनकी मुश्किलें बढ़ाईं हैं।
विज्ञापन

सिकड़ानी क्षेत्र के लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. पीतांबर अवस्थी के नेतृत्व में डीएम कार्यालय के बाहर एकत्र होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारे लगाए। उन्होंने कहा कि सिकड़ानी सड़क से 600 मीटर की दूरी पर है। उनके गांव को नगरपालिका में शामिल कर सेरा पुनेड़ी वार्ड में जोड़ दिया गया। वहां रहने वाले अधिकतर परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर है। पालिका में शामिल होने के बाद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है जबकि पहले ग्रामीणों को मनरेगा के तहत काम मिल जाता था।
विज्ञापन

गांव तक सड़क नहीं है। लोग पैदल ही आवाजाही करते हैं। मार्ग भी क्षतिग्रस्त हैं। सुनीता देवी ने कहा कि पेयजल व्यवस्था भी बदहाल है। पानी के लिए क्षेत्रवासियों को मशक्कत करनी पड़ती है। सरकारी नल नहीं है। गांव के लोग खेतीबाड़ी करते हैं। पथ प्रकाश की भी कोई व्यवस्था नहीं है। पालिका में जुड़ने के बाद उन्हें किसी प्रकार का लाभ नहीं मिला है। प्रदर्शन में सुमन बिष्ट, कलावती देवी, संगीता देवी, कलावती, रूपा, राधिका देवी, भागीरथी, विमला, आशा, ममता देवी, रेखा, सीता, यमुना, ईश्वर सिंह आदि शामिल रहे। बाद में मांगों से संबंधित एक ज्ञापन डीएम रीना जोशी को सौंपा गया। डीएम ने उन्हें उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed